Awara Balam First Shooting Schedule Completed

“आवारा बलम”  का सम्पादन प्रारम्भ।

निशिकांत झा की एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर भोजपुरी फिल्म  “आवारा बलम” का सम्पादन कार्य प्रथम शेड्यूल की शूटिंग के पश्चात बोनी कपूर स्टूडियो में प्रारंभ हो चुका है। पी.एन.जे. फिल्म्स के बैैैनर तले बन रही इस फिल्म  के निर्देशक चंदन उपाध्याय और सम्पादक गुरजंट सिंंह हैं।  फिल्म की शूटिंग गुुजरात में की गई है। अगले शेड्यूल की शूटिंग मुुंंबई व आसपास के लोकेेेशनों पर की जायेगी।

“आवारा बलम” कथा पटकथा चंदन उपाध्याय की, संवाद संवाद राजेश मिश्रा के हैं। प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, आज़ाद सिंह तथा सुमित चंद्रवंशी के लिखे गीतों को अविनाश झा ने संगीतबद्ध किया है। एक्शन हीरा यादव, नृृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और छायांंकन डी.के. शर्मा हैं।

मुख्य कलाकार हैं : अरविन्द अकेला, तनुश्री, प्रियंका पंंडित, अवधेश मिश्र, हीरा यादव, देेेव सिंह, पप्पूू यादव, समर्थ चतुर्वेदी, मातृ, धामा वर्मा, अनूप अरोड़ा, जस्सी, एस.सी. मिश्र, संजीव मिश्र, महेश आचार्य, शकीला मााजिद, शिवांगी शाही आदि। फिल्म की कहानी सामान्य भोजपुरी फिल्मों से थोड़ी अलग है। इसमें एक लड़की अपना दिल एक ऐसे युुुवक को दे बैठती है जो तथाकथिरूप में  लोगों के लिए आवारा है। लेकिन, वह हार नहीं मानती, उसे सुधारने का, संंस्कारी बनाने का प्रण करती है। अरविंद को सुधारने हेतु तनुश्री यह सब करना शुुरू ही करती है कि मोड़ सामने आ जाते हैं। प्रियंका तो दिखाई देती है, अवधेश की दहशतगर्दी फुफकार मारती है। लेकिन, होता है, यह बताएंगे नहीं। आखिर वही तो क्लाईमैक्स है। ———–Akhlesh Singh (PRO)