Pawan Singh Starrer Saiya Superstar Releasing On 1st Dec 2017 In Bihar & Jharkhand

पवन सिंह की सइयाँ सुपरस्टार होगी रिलीज 1 दिसंबर से बिहार और झारखण्ड में

भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व पावर स्टार पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘सईयां सुपरस्टार’ 1 दिसंबर से बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन की जायेगी है। श्रेयस फिल्म्स के बैनर से निर्मित की गई मेगा बजट की इस फिल्म के निर्माता जाने माने फिल्म मेकर प्रेम राय हैं। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है। लेखक धनंजय कुमार हैं। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन पवन सिंह नये लुक में दर्शकों को बहुत रोमांचित करने वाले हैं। साथ ही पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाली है। साथ ही अरविन्द अकेला कल्लू भी एक अलग अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह फिल्म भरपूर एक्‍शन, ड्रामा और रोमांस वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले से ही दर्शकों के बीच बहुत सराहा जा रहा है।

पवन सिंह कहते हैं कि बहुत ही बे‍हतरीन फिल्‍म बनायी गयी है। यह फिल्म देखकर दर्शकों को बहुत आनंद आयेगा।

फिल्म के निर्माता प्रेम राय ने कहा कि हमने दर्शकों के भरपूर मनोरंजन को ध्यान में रखकर फिल्म का निर्माण किया है। उम्मीद है कि दर्शक खूब आनंदित होंगे।

फिल्म के निर्देशक अजय कुमार का कहना है कि फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।

इस फिल्‍म के सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। गीत मनोज मतलबी, आर आर पंकज, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखे हैं जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। छायांकन फिरोज खान, नृत्य निर्देशन रामदेवन का है। कला अंजनी तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, राज प्रेमी, संजय यादव, कृष्णा कुमार, बृजेश त्रिपाठी, मनीष चतुर्वेदी, संजय वर्मा, अभय राय, सलिल सुधाकर, सकीला मजीद, इला पांडेय, धामा वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुधाकर मिश्रा, रश्मि शर्मा, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, जफर खान, एच.एस. द्विवेदी, रागिनी राय, सोनी पटेल, शिवेश तिवारी, राकेश सिंह, मोनू आदित्य सिंह, सोनी झा, माही तिवारी, तमन्ना सिंह, सपना श्रीवास्तव आदि हैं।

———Ramchandra Yadav / Sarvesh Kashyap(PRO)