Pawan Singh’s Saiya  Superstars  Enters Second Week  with  50 Cinema Houses

पवन सिंह की सइयां सुपरस्टार का शानदार प्रदर्शन दूसरे सप्ताह में भी 50 सिनेमाघरों में

पावरस्टार पवन सिंह के हैरतअंगेज अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘सईयां सुपरस्टार’ को दूसरे सप्ताह में भी बिहार के 50 सिनेमाघरों में प्रदर्शन किया गया है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई यह फिल्म 1 दिसंबर से बिहार, झारखण्ड, मुंबई, गुजरात और नेपाल के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन की गई, जिसे बंपर ओपनिंग मिली है।  इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के यंग्रीयंग मैन सुपरस्टार व गायिकी के सिरमौर पवन सिंह और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह की लकी जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। साथ ही युवा सुपरस्टार  अरविन्द अकेला कल्लू भी अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं। उनके साथ नवोदित शिखा चौधरी आकर्षक लुक में हैं। इस फिल्म में खलनायक संजय पांडेय और राज प्रेमी ने खलनायिकी का नया रूप प्रस्तुत किया है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर रहा है।

इस फिल्म को बिहार और झारखंड में इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर प्रवीण सिन्हा ने रिलीज किया है। मेगा बजट की इस फिल्म के निर्माता जाने माने फिल्म मेकर प्रेम राय हैं। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है। लेखक धनंजय कुमार हैं। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन पवन सिंह नये लुक में दर्शकों को बहुत रोमांचित कर रहे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रही है। साथ ही अरविन्द अकेला कल्लू भी एक अलग अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। नवोदित शिखा चौधरी इस फिल्म से सिनेजगत में पदार्पण की हैं।  यह फिल्म भरपूर एक्‍शन, ड्रामा और रोमांस वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले से ही दर्शकों के बीच बहुत सराहा जा चुका है। फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं।  फिल्म के निर्देशक अजय कुमार हैं। सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। गीत मनोज मतलबी, आर आर पंकज, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखे हैं जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। छायांकन फिरोज खान, नृत्य निर्देशन रामदेवन, मारधाड़ बाजीराव का है। कला अंजनी तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, राज प्रेमी, संजय यादव, कृष्णा कुमार, बृजेश त्रिपाठी, मनीष चतुर्वेदी, संजय वर्मा, अभय राय, सलिल सुधाकर, सकीला मजीद, इला पांडेय, धामा वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुधाकर मिश्रा, रश्मि शर्मा, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, जफर खान, एच.एस. द्विवेदी, रागिनी राय, सोनी पटेल, शिवेश तिवारी, राकेश सिंह, मोनू आदित्य सिंह, सोनी झा, माही तिवारी, तमन्ना सिंह, सपना श्रीवास्तव आदि हैं।

————-Ramchandra Yadav / Sarvesh Kashyap