The Powewr Of Dahshyat Now In Entire Uttar Pradesh

आनंद मंदिर में धूम मचाने के बाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में  ’द पावर ऑफ दहशत’

भोजपुरी फिल्म ’द पावर ऑफ दहशत’ 1 दिसंबर से आनंद मंदिर, वाराणसी में धूमधाम से प्रदर्शित की गई, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। आनंद मंदिर में दर्शकों की अपार भीड़ के साथ देखी गई यह फिल्म कल से उत्तर प्रदेश के कई सिनेमाघरों में धूम मचाने को वाली है। प्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के सह निर्माता तृप्ती इंटरटेनमेंट हैं। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं, जो एक्शन फिल्म के लिए ही जाने जाते हैं। दहशत भी एक फुल एक्शन पैकेज फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आयी है। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन के रूप में रूप में सत्येन्द्र कुमार सिंह सिनेप्रेमियों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। उनके साथ हॉट गर्ल प्रियंका पंडित की रोमांटिक जोड़ी सभी को खूब रोमांचित कर रही है।

 

फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा व दामोदर राव हैं तथा गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा व आजाद सिंह हैं। छायांकन डी के शर्मा, मारधाड़ बाजी, नृत्य अशोक-मयंक, संतोष कुमार, संकलन अजय संकलन, प्रोडक्शन शादाब सिद्दीकी का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रियंका पंडित, सत्येंद्र गिरी, ईंनू श्री, संजय पाण्डेय, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सी. पी. भट्ट, साहिल शेख, नजर अब्बास, बबलू यादव, प्रेरणा सुषमा, विक्की बबुआ, प्रतिभा मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, इरफान, जावेद रहमान आदि हैं तथा मेहमान कलाकार संगीता तिवारी हैं। Ramchandra Yadav (PRO)