अरबिंद चौबे की “त्रिदेव “की शूटिंग सम्पन

भोजपुरी फिल्मो के जानेमाने निर्माता और निर्देशक अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियान्सी मूवीज के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म” त्रिदेव “की शूटिंग मुम्बई के बिभिन लोकेशनों के जोर शोर से बिगत एक महीने के मैराथन शुडुल में किया जा रहा था लेकिन अब इस फ़िल्म का शूटिंग सम्पन हो गया  है।इस फ़िल्म के लेखक मनोज कुशवाहा संगीत ओम झा गीत आज़ाद सिंह,श्याम देहाती,आर आर पंकज का है इस फ़िल्म में भोजपुरी के तीन योद्धा एक साथ रुपहले पर्दे पर दिखेगें जिसमे सुपरस्टार पवन सिंह,युवा दिलो की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, गोलुवा और इन तीनो  अभिनेताओ की अभिनेत्री अक्षरा सिंह,नेहा श्री,इनु श्री की जबरदस्त जोड़ी दिखेगी।फ़िल्म की कहानी के बारे में बात की जाय तो ये कहानी सभी फिल्मो से अलग है ये फ़िल्म अपने टाईटल के अनुसार पूरी तरह से फिल्माया जा रहा है।एक से बढ़कर एक  कंप्रिय गीत भी दर्शको के लिए दिया गया है जिसे दर्शक अपना दिलो और दिमाग में बैठा लेगे।इस फ़िल्म के प्रचार प्रसार का कमान थामा है प्रचारक सोनू निगम ने।

Arvind Choube