एस एस फिल्म फैक्टरी के साथ डांसिंग स्टार सीमा सिंह की हैट्रिक

भोजपुरी सिनेमा जगत की डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने एसएस फिल्म फैक्टरी के साथ फिल्मों की हैट्रिक पूरी कर ली हंै। जी हां, आईटम क्वीन सीमा सिंह ने एसएस फिल्म फैक्टरी की तीन फिल्मों क्रमशः विजयपथ-एगो जंग, गरदा व बलिया के दबंगई में आईटम नंबर किया है। सीमा सिंह ने बताया कि एस एस फिल्म फैक्टरी की शाजहान शेख बेहद ही मिलनसार और उच्चविचार की महिला हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। वहीं एस एस फिल्म फैक्टरी की शाजहान शेख ने कहा कि सीमा सिंह बहुत मेहनती कलाकार हैं और वह अपनी काम काफी लगन व सच्ची निष्ठा के साथ करती हैं।

आपको बता दें कि एसएस फिल्म की आगामी फिल्म ‘‘बलिया के दबंगई’’ अतिशीघ्र प्रदशित होने वाली है। फिल्म ‘‘बलिया के दबंगई’’ के निर्माता विनोद बी0 सिंह तथा निर्देशक शमीम सैयद हैं। फिल्म के लेखक भृगु बिन्दा तथा संगीतकार राज सेन हैं। छायांकन विजय आर0 पाण्डेय व नाजिर शेख, मारधाड़ हीरा यादव व भूराज श्रेष्ठ, संकलन आलोक सिंह का है। फिल्म के मुख्य कलाकार भोजपुरी सिनेमा जगत के एक्शन सम्राट अभिनेता मनोज आर0 पाण्डेय, प्रिया शर्मा, अंजनी कुमार उर्फ उधारी बाबू, प्रीति सिंघानिया, जसवंत कुमार तथा प्रेम दूबे हैं। इस फिल्म के लिए विशेष आभार के रूप में मिस्टर बिहार आदित्य मोहन ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में विशेष आकर्षण का मुख्य केन्द्र हाॅट केक अंजना सिंह व डांसिंग स्टार सीमा सिंह का मदहोश कर देने वाला नृत्य भी समाहित है।

Seema Singh Ki Hatrik

अभी हाल ही में दूसरे अंतराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड में डांसिंग स्टार सीमा सिंह को बेस्ट इंटरटेनर का अवार्ड देकर दुबई में सम्मानित किया गया है। अब तक का सबसे बड़ा अवार्ड इनके नाम हुआ है। इनके वर्षों से भोजपुरी सिनेमा में दिये गये योगदान का यह बहुत बड़ा पुरस्कार है। बेस्ट इंटरटेनर का यह अवार्ड पाकर सीमा सिंह बहुत ही खुश हैं। सीमा सिंह कहती हैं कि ’यह अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड मेरे जीवन का पहला बेस्ट इंटरटेनर अवार्ड है। फिल्म निर्माता अभय सिन्हा और उनके प्रोडक्शन हाउस यशी इंटरटेन्मेंट को तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ। जिन्होंने यह अवार्ड का आयोजन किया और मुझे यह अवार्ड पाने का सौभाग्य मिला।’’