दुबई में भोजपुरी रत्न अवार्ड से सम्मानित पाखी हेगड़े

भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में दुबई की धरती पर भोजपुरी रत्न का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। अवार्ड के मंच पर पहुँचने से पहले लकी चार्म पाखी हेगड़े का दुबई की सबसे मँहगी गाड़ी में सवारी के साथ रेड कारपेट पर भव्य स्वागत किया गया। इन्होंने रेड कॉरपेट पर धूमधाम से एंट्री करके सबका मन मोह लिया। स्टेज पर इनके  धूम धड़ाके के साथ लाजवाब परफॉर्मेंस से सभी मंत्रमुग्ध हो गये थे। कुछ गानों पर सिनेतारिका पाखी हेगड़े और नृत्यांगना सम्भावना सेठ की जुगलबंदी डांस सभी का मन मोह लिया। वाकई यह पल बेहद अदभुत था। दुबई में पहली बार भोजपुरी फिल्म अवार्ड देश विदेश के गणमान्य जनों के बीच किया गया, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए खुशी की बात है। पाखी हेगड़े ने अब तक कई अवार्ड व खिताब अपने नाम की हैं मगर विदेश की धरती पर भोजपुरी रत्न अवार्ड मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। फिल्म निर्माता अभय सिन्हा द्वारा आयोजित दुबई में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड में भोजपुरी सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियाँ मौजूद रहीं। भोजपुरी सिनेमा का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर फहराना एक इतिहास बन गया है।

Pakkhi Hegde Award Pics (6) Pakkhi Hegde Award Pics (4)

Pakkhi Hegde Award Pics (5) Pakkhi Hegde Award Pics (3)

पाखी हेगड़े कहती हैं कि दुबई में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन हम सभी भोजपुरी भाषियों के लिए गर्व की बात है। इस अवार्ड में मुझे भोजपुरी रत्न का अवार्ड मिला है, इसका श्रेय मैं अपने चाहने वाले प्रशंसकों, शुभचिंतकों और अपने सहयोगियों को देती हूँ। अभय सिन्हा जी को धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने यह बीड़ा उठाकर विदेश की धरती को भोजपुरी रंग में रंग दिया।