Worldwide Records Honoured With 12th Bhojpuri Film Award For Highest Views For Chalkat Hamro Jawaniya Song

छलकत हमरो जवानियां गाना के हाईएस्ट व्यूज के लिए ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स’ को मिला अवार्ड

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी को 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में ‘बेस्ट म्यूजिक कंपनी’ का स्पेशल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा का गाना छलकत हमरों जवानियां को यू ट्यूब पर हाइएस्ट व्यूज मिलने के लिए दिया गया।

अवार्ड समारोह के आयोजक संस्थापक व अध्यक्ष विनोद गुप्ता हैं। पिछले साल रिलीज हुई पावरस्टार पवन सिंह और ड्रीमगर्ल काजल राघवानी अभिनीत फिल्म भोजपुरिया राजा का यह गाना छलकत हमरों जवानियां ने यूट्यूब पर भोजपुरी गानों के व्यूज में सबसे ज्यादा व्यूज का 8 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया था। ———Ramchandra Yadav (PRO)