Pawan Singh To Showcase The Values Of Bhojpuri Cinema In London

पवन सिंह लन्दन में बढ़ायेंगे भोजपुरी का मान
भोजपुरी माटी का नायब हीरा गायिकी के  सिरमौर यंग्री यंगमैन पवन सिंह एकमात्र ऐसे सुपर स्टार हैं, जिन्होंने अपनी गायन कला से देश ही नहीं विदेश में भी भोजपुरी गीत-संगीत का परचम लहराया है। भोजपुरी फिल्म जगत के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। आजकल वे जहाँ भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं, वहीं भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी संगीत का परचम विश्वपटल पर फहरा रहे हैं। इसी क्रम में 30 जुलाई को लन्दन में आयोजित किये जा रहे इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स (आईबीएफए ) में पवन सिंह शामिल हो रहे हैं। पहली बार लन्दन में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विश्व स्तर पर भोजपुरी सिनेमा और भाषा का मान- सम्मान बढ़ेगा। यह आयोजन फिल्म मेकर अभय सिन्हा के देखरेख में किया जा रहा है। इस अवार्ड समारोह में पवन सिंह बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।

यह जानकारी पवन सिंह के बड़े भाई व उनके मैनेजर संतोष सिंह ने दी है। पवन सिंह से संपर्क साधने व उनके बारे में कोई जानकारी के लिए संतोष सिंह के मोबाइल नंबर 8454890101 पर संपर्क कर सकते हैं। —Ram News (PRO)