लड़कियों के फेवरेट ये हॉट भोजपुरी एक्टर, खेसारी लाल यादव जानिए इनका पहला प्यार

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम है। इस हॉट एक्टर पर लड़कियां मरती हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी और पहले प्यार के बादे में।

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय व गायकी से खेसारी लाल ने अलग पहचान बनाई है। दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके खेसारी भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों काजल राघवानी, अंजना सिंह और अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, लेकिन उनका पहला प्यार गायिकी है।

नौकरी छोड़ बेचा लिट्टी-चाोखा

खेसारी लाल छपरा (बिहार) के रसूलपुर चट्टी धनाड़ी गांव के मूल निवासी हैं। उनके पिता चना बेचते थे। खेसारी बचपन में भैंस चराने जाते थे। बचपन में रामायण और महाभारत के आयोजनों के दौरान में झाल बजाते थे। बड़े हुए तो बीएसएफ में भर्ती हो गए। लेकिन गायिकी खून में समायी थी, सो नौकरी छोड़कर दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचने लगे। फिर आरंभ हो गया गायिकी के संघर्ष का दौर।

kesrilall-10

kesrilall-9

अस्पताल ने नहीं दी जगह तो सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म …जानिए

पहले एलबम से चकमी किस्मत

खेसारी लाल के अनुसार पहले एलबम ‘सैया अरब गइल..’ के साथ उनकी किस्मत चमकी। इसके बाद ‘साजन चले ससुराल’ से फिल्मों का सफर शुरू हो गया। खेसारी दो दर्जन से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन गायिकी उनका पहला प्यार है।

kesrilall-8 kesrilall-6

ये हैं आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो उनकी ‘बाबरी मस्जिद’ नाम से फिल्म आ रही है। इसमें साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया गया है। उनकी फिल्में ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘दिलवाला’ और ‘दुलहिन गंगा पार के’ भी रिलीज हो रही हैं। खेसारी भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों काजल राघवानी, अंजना सिंह और अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

उसे नेहरू की पत्नी मानता आदिवासी समाज, आज भी झेल रही बहिष्कार का दर्द

kesrilall-3 kesrilall-7

गानों में नहीं हो अश्लीलता

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी सिनेमा में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में भोजपुरी की लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी ‘वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड’ ने उनकी आगामी सारी फिल्मों के संगीत को मुंहमांगे दामों में खरीद लिया है। भोजपुरी गीतों को लेकर उनकी स्पष्ट राय है कि इन्हें अश्लील या द्विअर्थी नहीं होने चाहिए। ऐसे गीतों पर सेंसर होना चाहिए।

खेसारी लाल ने सिपाहियो को समर्पित किया अवार्ड

भोजपुरी फ़िल्मो में अपनी गायकी और अभिनय से दर्शको के चहिते बने रहनेवाले अभिनेता खेसारी लाल यादव को भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड 2016 समारोह में 2015 का बेस्ट पॉपुलर एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया.2015 में खेसारी की कई सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई है साथ ही खेसारी के कई सुपरहिट गाने भी 2015 में आये है