मैथिली फिल्म  ’सुदामा – द मिलेनियर’ का संगीतमय मुहूर्त 

मैथिली सिनेमा का गौरव बढ़ाने के लिए मिथिलांचल कला केन्द्र के बैनर तले निर्मित की जा रही मैथिली फिल्म ’सुदामा – द मिलेनियर’ का संगीतमय मुहूर्त मुंबई  के पंचम स्टूडियो में धूमधाम से किया गया। फिल्म के निर्माता टी एन अवस्थी  व अभय झा हैं। रचनात्मक लेखक व सुलझे हुए निर्देशक अभिराज झा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने इस सिनेमा के जरिये समाज को एक धागे में बाँधने की पहल की है। हर वर्ग के सिनेप्रेमियों, बुद्धजीवियों तथा  समाज के शुभचिंतक गण के लिए उम्दा फिल्म निर्माण के साथ साथ मधुर गीत संगीत भी बनाया जा रहा है। गीत लिखे हैं अभिराज झा ने तथा संगीत से सजाया है संगीतकार सुरेश आनंद ने। पार्श्वगायक उदित नारायण, उदित नारायण झा, खुशबू जैन, कुमार घनश्याम, अलका झा, सुरेश आनंद आदि हैं। छायांकन आर आर प्रिन्स का है।

m_maithali-film-1 m_maithali-film-5

m_maithali-film-4 m_maithali-film-2

फिल्म के मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, करण मिश्रा, निधि झा, एस सी मिश्रा, अवधेश सिंह, राजीव सिंह, अभय झा, अनूप झा, जीतेन्द्र तिवारी, पी के चैधरी, विमल झा, सुमन झा, अनन्या आदि इस शुभ अवसर पर उपस्थित थे। फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन जारी है, जिनकी उद्घोषणा जल्द ही की जायेगी।