यंग विलेन राजू सिंह माही का खतरनाक स्टंट ग़दर में

यंग विलेन राजू सिंह माही का खतरनाक स्टंट दर्शकों को ईद पर रिलीज हो रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म गदर में दर्शकों को देखने को मिलेगा। यह फिल्म पूरे बिहार में 150 सिनेमाहाल में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है। शेरदिल के स्वामी दिलेर राजू सिंह ने खतरनाक से खतरनाक स्टंट दृश्य बिना किसी डुप्लीकेट का सहारा लिये खुद किये है। बिना डरे हर एक सीन को इन्होंने बहुत ही बारीकी से किया है। रियल विस्फोट के बीच से अपने आपको सुरक्षित बचाते हुए इन्होंने फ़िल्म में हैरतअंगेज कारनामा दिखाये हैं। हालांकि स्टंट दृश्यों की शूटिंग के दौरान ये एक बार दुर्घटना का शिकार भी हुए जिसमें इन्हें मामूली चोटें भी आई। हिन्दी फ़िल्म ग़दर का जो लोकेशन था उसी लोकेशन पर इस फ़िल्म की भी शूटिंग की गई है।

Raju Singh MahiRaju Singh Mahi (1)

Raju Singh Mahi (3)Raju Singh Mahi (2)

इन्होंने आतंकवादी सरगना की भूमिका निभाई है और इनका निकाह नेहा सिंह से होने वाली रहती है। लेकिन बीच में पवन सिंह आ जाते हैं। सुपरस्टार पवन सिंह और यंग विलेन राजू सिंह माही के बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को दांतों तले ऊँगली दबाने को मज़बूर कर देगी। इन्द्रा फिल्म्स इंटरनेशनल इन एसोसिएट विजय लक्ष्मी फ़िल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत एवं राजपूत फ़िल्म फैक्टरी कृत फ़िल्म ग़दर को बिहार में जानेमाने वितरक डॉक्टर सुनील प्रदर्शित कर रहे हैं। इस फ़िल्म के निर्माता भूपेंद्र बिजय सिंह बब्लू एम गुप्ता व रवि सिंह राजपूत हैं, वही निर्देशक रमाकांत प्रसाद है। फ़िल्म में मुख्य कलाकारों में सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नेहा सिंह, राजू सिंह माही, निधि झा, सुशील सिंह, उमेश सिंह, हीरा यादव आदि मुख्य भूमिका में हैं।