इक़बाल बक्श की द लास्ट टेल ऑफ़ कायनात

बॉलीवुड एवं पॉलीवुड की कई फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके फ़िल्म निर्देशक इक़बाल बक्श विगत कई साल से फ़िल्म इण्डस्ट्री में बतौर निर्माता निर्देशक कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इक़बाल बक्श के निर्देशन में बन रही हिन्दी फ़िल्म द लास्ट टेल ऑफ़ कायनात की शूटिंग हो चुकी है तथा पोस्ट प्रोडक्शन कार्य किया जा रहा है।  आर.एम. सिने इंटरटेनमेन्ट एवं राजरप्पा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फ़िल्म के निर्माता रिज़वान मलिम, राजीव गौतम हैं। इस फ़िल्म के जरिये ज़ीशान खान और वानी वशिष्ठ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। रोमांटिक कपल के किरदार में इनकी जोड़ी सिनेप्रेमियों का बहुत अच्छी लगेगी। प्रेम, रोमांस, एक्शन, थ्रिलर से भरपूर यह फ़िल्म दर्शकों खूब रोमांचक करेगी। फ़िल्म के लेखक रमेश मिश्रा, संगीतकार गुफी व आबिद जमाल हैं। छायांकन दिनेश आर पटेल, नृत्य निर्देशन दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ जावेद शेख, कला मिलिंद का है। मुख्य भूमिका में नवोदित ज़ीशान खान, वानी वशिष्ठ, शरेवर दमानिया, अमन संधु, श्वेता वाही, किरण मल्लाह, रमजान, शिवम् शर्मा, राम दूबे, राजीव शर्मा तथा सिकंदर खान हैं। गौरतलब है कि इक़बाल बख्श ने 1998 में बतौर निर्माता निर्देशक हिन्दी फ़िल्म काला शहर का निर्माण किया था। जिसमें केंद्रीय भूमिका में आज के बॉलीवुड एवं साउथ फिल्मों के स्टार तथा भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन थे। इसके बाद इन्होंने 2004 में हिन्दी फ़िल्म होश बी अवाक तथा हिन्दी म्यूजिक वीडियो 2005 में ऐ मेरे हमसफ़र का निर्माण किया। इसके बाद भोजपुरी फ़िल्म 2010 में हम हई मुन्ना भईया, 2012 में राम लखन, 2013 में दिल तोहरा प्यार में पागल हो गईल एवं मुकाबला, 2014 में ज्वाला तथा भुलवा डकैत का निर्माण व निर्देशन किया है।

Iqbal Baksh - Kayenaat  (4) Iqbal Baksh - Kayenaat  (3) Iqbal Baksh - Kayenaat  (1)

2015 राउडी रानी एवं हमसे बढ़कर कौन का निर्देशन किये हैं। इस साल जहाँ इनकी हिन्दी फ़िल्म कायनात शीघ्र ही पूरे भारत में एक साथ रिलीज की जायेगी, वहीं  हिन्दी फ़िल्म डफर्स एवं भोजपुरी फ़िल्म टकराव तथा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ लोहा पहलवान की शूटिंग मुंबई में की जा रही हैं। इसके अलावा शीघ्र ही भोजपुरी मेगा सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को लेकर अब तक की सबसे मँहगी 10 करोड़ से भी ज्यादा के बजट की ऐतिहासिक भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग करेंगे। जिसमें बॉलीवुड और साउथ के भी अभिनेता नज़र आयेंगे। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के मूल निवासी एवं मुम्बई में पले बढ़े  निर्माता निर्देशक इक़बाल बख्श की सोच है नये प्रतिभाशाली कलाकारों को बॉलीवुड में मौका देना, ताकि उन्हें अपना करियर बनाने में ज्यादा संघर्ष ना करना पड़े।