गुरु चेला फिर एक साथ हुकूमत के बाद त्रिदेव में

युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने गुरु भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक बार फिर से रुपहले परदे पर नज़र आने वाले हैं। इसके पहले सफल प्रदर्शित भोजपुरी फ़िल्म हुकूमत में एक साथ अभिनय का जौहर दिखाये थे। जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरविन्द चौबे द्वारा निर्मित एवं निर्देशित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म त्रिदेव की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में की जा रही है। इस फ़िल्म में  अरविन्द अकेला कल्लू पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं तथा पवन सिंह रफ एन्ड टफ गेटअप में हैं। त्रिदेव की बात करें तो इस फ़िल्म में तीन नायक हैं। पवन सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू और ऋषभ कश्यप गोलू हैं। और इनकी नायिका हैं सिनेतारिका अक्षरा सिंह, भोजपुरी की लाडली व राजस्थानी क्वीन नेहा श्री तथा नवोदित ईनु श्री। तीनों नायक के किरदार एक दूसरे के विपरीत है जो सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आएगा।
अरविन्द अकेला कल्लू कहते हैं कि आज मेरी कामयाबी में सबसे ज्यादा श्रेय मेरे गुरू पवन सिंह जी को जाता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। गायिकी के क्षेत्र में मैं उनसे बहुत प्रेरणा लेता हूँ। हुकूमत में हम गुरु चेला एक साथ काम किये थे। बहुत मज़ा आया था और बहुत कुछ सीखने को मिला था। और अब इस फ़िल्म त्रिदेव में भी मैं उनसे बहुत सीख रहा हूँ। गुरु जी बहुत ही नेक इंसान हैं और वे हमेशा सपोर्ट करते हैं।

Guru Chela
गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू की अभी हाल में सफल प्रदर्शित बलमा बिहार वाला 2 को मुम्बई और बिहार में बहुत सराहा गया। इस फ़िल्म में जहां ये डॉक्टर के किरदार को जीवंत करके खूब वाहवाही बटोरे हैं। अब त्रिदेव में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार को सजीव बनाने के लिए खूब कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शीघ्र ही इनकी भोजपुरी फ़िल्म दिलदार सजना प्रदर्शित होने वाली है।