पाखी हेगड़े ने किया महिला सशक्तिकरण का आह्वान

लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े ने  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का नारा बुलंद की हैं। इन्होंने अब तक जो कार्य किया है महिला सशक्तिकरण को ही लेकर किया है। ये अपनी फिल्मों में भी महिला पर हो रहे अत्याचार और उनके अधिकार को दर्शा रही हैं। इनकी आने वाली फ़िल्म वुमेन इन द ईस्ट में इन्होंने एक अबला नारी के कष्टमय जीवन को प्रस्तुत करके सभी का ध्यान केंद्रित कर चिंतन करने पर विवश की हैं। यह एक ऐसी असहाय नारी की कहानी है जिसके सगे पिताजी भुखमरी की वजह से बेंच देते हैं और जब वह माँ बन जाती है तो खुद के बच्चे को अपना ही दूध नहीं पिलाने दिया जाता है।
दूसरी फ़िल्म ब्लैक ट्रूथ में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की एक सच्ची घटना को दिखाया गया है। यह सत्य घटना झारखण्ड जिले के एक गाँव की है। इसी तरह इनकी और भी कई फिल्मों में महिला विशेष को ध्यान में रखकर महिला अधिकार और उनकी सुरक्षा को प्रमुखता दी जा रही है।

Pakkhi Hegde (6) Pakkhi Hegde (5)
महिला सशक्तिकरण का नारा बुलंद करते हुए पाखी हेगड़े ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के सहयोग से महिलाओं के हित में कार्य करने का आह्वान की हैं। पिछले दिनों लखनऊ में
  यश भारती से सम्मानित अभिषेक यादव के साथ मिलकर दस हज़ार महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग देने जा रही हैं। बिहार सरकार के सहयोग से यह योजना बिहार में शुरू करेंगी। जिससे महिलायें स्वरक्षा के खुद सक्षम हो सकें।
पाखी हेगड़े का कहना है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी महिलाओं के हित में बहुत कार्य कर रहे हैं। महिलायें खुद अपने आपको पहचानें, अपनी ताकत को जानें। खुद के सम्मान के लिए सजग रहें। यही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर
  सभी महिलाओं से कहना चाहती हूँ।