आलोक कुमार की ‘‘दूध का कर्ज’’ होली पर‏

भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता आलोक कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘‘दुध का कर्ज’’ का प्रदर्शन सम्पुर्ण भारत वर्ष में होली के शुभ अवसर पर किया जाएगा। सयोगिता फिल्मस् सी०पी०आई० मूवीज (सुजीत तिवारी) प्रस्तुत इस फिल्म में भोजपुरी जगत के दो सुपरस्टार दिनेशलाल यादव ‘‘निरहुआ’’ व खेसारीलाल यादव एक साथ दिखेंगे। फिल्म का निर्माण आलोक कुमार ने किया है वही निर्देशन की कमान संभाली हैं प्रेमांशु सिंह ने। फिल्म में निरहुआ की जोड़ी स्मृति सिन्हा के साथ है वही खेसारी की नायिका अंजना सिंह हैं।

Dudh Ka Karz (1) Dudh Ka Karz

फिल्म में दीपराज राणा, अनुप अरोड़ा, आलोक यादव, विजय कृष्ण चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, संजय वर्मा, गौरिशंकर, अभय राय व किरण यादव की अन्य प्रमुख भूमिका है। फिल्म में स्टार अभिनेत्री शुभी शर्मा विशेष गाने पर थिरकती दिखेंगी वही आईटम क्वीन सीमा सिंह भी एक गाने में धूम मचाते दिखेंगी। फिल्म के गाने लिखें हैं प्यारे लाल यादव, संतोष पुरी, महेश परदेसी, मनोज मतलबी ने वही संगीत दिया है ‘‘घुंघरू’’ ने ।

फिल्म में भोजपुरी की सुपरस्टार नायिका आम्रपाली भी सुपरस्टार निरहुआ व खेसारी के साथ एक विशेष गाने में ठुमका लगाते दिखेंगी। फिल्म के छायंकन हीरा सरोज, नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता, रामदेवन, कला निर्देशक भक्तराज वर्मा, एक्शन आर०पी० यादव, संपादक जितेन्द्र सिंह जीतू, कार्यकारी निर्माता विकास कुमार व प्रचारक प्रशांत निशांत है। बकौल आलोक कुमार ‘‘दूध का कर्ज’’ सम्पुर्ण पारिवारिक मनोजरंजक फिल्म हैं जो हर वर्ग के दर्शकों को भायेगी। सुपरस्टार निरहुआ व खेसारीलाल के अनुसार ‘‘होली के रंग दूध के कर्ज’’ के संग दर्शकों को भरपुर मनोरंजन देगी।