Kanak Yadav Wins Hearts Of Cinegoers Of Uttar Pradesh

कनक यादव ने जीता उत्तर प्रदेश के दर्शकों का दिल

भोजपुरी सिने जगत में अपनी मुकम्मल पहचान बना चुकी खूबसूरत बाला सिनेतारिका कनक यादव ने अपने अदायगी के जादू से दर्शकों का दिल जीत ली हैं। जी हां, बिहार, झारखंड में सफल प्रदर्शित भोजपुरी फ़िल्म रब्बा इश्क ना होवे अब उत्तर प्रदेश में भव्य पैमाने पर प्रदर्शित की गई है। इस फ़िल्म में उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उनका अपने प्यार को किसी की खुशी के लिए कुर्बान कर देने वाला अभिनय व मासूमियत दर्शकों का मन जीत लेता है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में  कनक यादव के साथ युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और ऋतू सिंह हैं। यह प्रेम तत्रिकोण प्रेम प्रसंग सिनेप्रेमियों बहुत भा रहा है। इस फ़िल्म में कल्लू का पुजारी वाला रूप जहाँ मन मोह लेता है, वहीं प्यार में पागल प्रेमी कल्लू मंत्रमुग्ध कर देते हैं। कल्लू और कनक की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों के दिल मे अलग छाप छोड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि रीयल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले निर्मित फ़िल्म रब्बा इश्क ना होवे के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह,  निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं। रब्बा इश्क़ ना होवे के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान है जबकि गीतकार मनोज मतलबी, एस के चौहान, श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी हैं और संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं। छायांकन नीटू इकबाल, मारधाड़ हीरा यादव का है। नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे, कला निर्देशक अशोक विश्वकर्मा हैं। मुख्य भूमिका में कनक यादव के साथ युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू , ऋतू सिंह, मनोज टाईगर, मिट्ठू मार्शल,  हर्ष ठाकुर, देव सिंह, दीपक सिन्हा, सोनिया मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, रमेश द्विवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा हैं।

———–Ramchandra Yadav P.R.O.