Pawan Singh & Sujeet Kumar Singh’s Dhadkan Is Hatrick

पावरस्टार पवन सिंह और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की हैट्रिक ’धड़कन’

अपनी धुन के पक्के, हमेशा कुछ नया करने में मशगूल फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनी फ़िल्म दर्शकों के दिल को छू जाती है। भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर और यंग्रीयंग मैन पावरस्टार पवन सिंह के साथ  कुशल फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने भोजपुरी फिल्म ’धड़कन’ से हिट फिल्मो की हैट्रिक लगाईं है। सुजीत कुमार सिंह ने पवन सिंह के साथ पहली भोजपुरी फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ थी, जिसका गाना ’छलकत हमरो जवनिया’ ने भोजपुरी सिनेसंगीत में अब तक का सारा का रिकॉर्ड तोड़ डाला,दूसरी फ़िल्म इसी साल रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के साथ सुपरडुपर हिट रही भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ ने अपार सफलता हासिल की है। जिसके  गाने आज इस साल का सबसे हिट गाना बन गया है। हालिया रिलीज भोजपुरी फिल्म ’धड़कन’ को जहाँ दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं वहीं फिल्म गानों पर  झूम भी रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स द्वारा बिहार में 47 सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग के साथ सफल प्रदर्शित इस फिल्म को दर्शकों का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म को घरेलू महिलाओं सहित हर वर्ग के दर्शक पसंद कर रहे हैं। सुजीत कुमार सिंह निर्देशित इस फिल्म के सारे पहलुओं पर गौर करें तो पता चलता है कि भोजपुरी सिनेमा में प्रेम के नए दृश्यो को नए अंदाज में फिल्माया गया है। अश्लीलता को दरकिनार कर रोमांस की अलग प्रस्तुति इस फिल्म को और भी खास बनाती है। पावरस्टार पवन सिंह के साथ मृगनयनी अक्षरा सिंह व चुलबुली शिखा मिश्रा की कमेंस्ट्री दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर तथा संगीतकार मधुकर आनंद व छोटेबाबा हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं। छायांकन फ़िरोज़ खान, संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव व बाजीराव का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा मेहमान कलाकार निधि झा हैं।

गौरतलब है कि आगामी होली के शुभ अवसर पर पवन सिंह के साथ सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म  ’वांटेड’ जोर-शोर से पूरे भारत में प्रदर्शित की जायेगी। फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं। लेखक वीरू ठाकुर, कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं तथा संकलन दीपक जौल का है। ————Sarvesh Kashyaph(PRO)