दिलदार सजना की बम्पर ओपनिंग बिहार में

भोजपुरी सिनेस्टार युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू की केंद्रीय भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना २२ अप्रैल से पूरे बिहार में बम्पर ओपनिंग के साथ रिलीज की गई है। फिल्म वितरक बिट्टू सरदार ने फिल्म रिलीज किया है। फ़िल्म का पहले दिन से ही सभी शो का सफल प्रदर्शन जारी है। यह फ़िल्म जिस भी सिनेमाहाल में प्रदर्शित की गई है वहाँ पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

चंद्रा (बैरगनिया), कृष्णा (सीवान), ज्योति (फारबिस गंज), शारदा (बिल्लौरी), दीपम (घोड़ा सहन), शिवम (महनार), कमला (बगहा), किसान (बिहार शरीफ), पाराडायज (गया), मिनी गुप्ता (औरंगाबाद), पीताम्बरा (बेतिया), सपना (आरा), श्याम (चनपटिया), जवाहर (तिलैया), पंकज (छपरा), डायना (दानापुर), महेन्द्र (बांका), पंकज (रक्सौल), श्रीमान (अरेराज), माँ दुर्गा (बरौनी), सविता (बाढ़), हिन्द टॉकीज (रामनगर) सहित 25 सिनेमाघरों में यह फ़िल्म प्रदर्शित की गई है। आप सभी अपने नजदीकी सिनेघरों में जाकर यह फ़िल्म ज़रूर देखें। फ़िल्म के तीनों निर्माता जन जन तक सिनेमा को पहुँचाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।Dildar Sajna - Arvind Akela kallu & Nisha Dubey 5


सोम इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म दिलदार सजना के निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह, संतोष पाण्डेय हैं। तीनों फिल्म निर्माता दिन रात मेहनत करते हुए हर सेंटर में पब्लिक के बीच जाकर फिल्म को हिट कराने के लिए जुटे हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन राधेन्द्र यादव ने किया है। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने बहुत ही उम्दा कहानी लिखा है। गीतकार कृष्णा बेदर्दी, आजाद सिंह, सुरेश साहनी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ने। कार्यकारी निर्माता गुलाब शेख है। छायांकन प्रमोद पाण्डेय, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिलीप यादव का है। युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू अपने चाहने वालों खूब मनोरंजन कर रहे हैं साथ ही साथ युवा दिल अजीज निशा दूबे और सिनेतारिका मोहिनी घोष भी आकर्षक लुक में हैं। मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू, निशा दूबे, मोहिनी घोष, दीपक भाटिया, दिनेश राय, मेहनाज श्रॉफ, दीपू मिश्रा, द्वारिका पाण्डेय, पूनम वर्मा, रामचन्द्र शाह तथा गिरीश शर्मा हैं।